पूर्णिया, फरवरी 11 -- हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर हरदा के प्रांगण में हरदा एवं कबैया पंचायत के हिंदू परिषद के युवाओं द्वारा भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए संत मुरारी दास त्यागी ने कहा कि भारत संतों, ऋषि-मुनियों और देवी-देवताओं की भूमि है। इसकी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए समाज में एकता आवश्यक है। उन्होंने लोगों से संगठित होकर धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। देवानंद तिवारी ने अपने संबोधन में भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि धर्म की स्थापना और अन्याय के विरोध का संदेश समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। संत मनमोहन ठाकुर, जीवनजी, संत रामेश्वर दास और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.