पूर्णिया, फरवरी 7 -- हरदा, एक संवाददाता।हरदा में इंटरमीडिएट परीक्षा के चौथे दिन दोनों परीक्षा केंद्रों पर कुल 927 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराई जा रही है। प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरदा के केंद्राधीक्षक शमीम अख्तर ने बताया कि दोनों पालियों को मिलाकर कुल 561 परीक्षार्थियों में से 550 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं मदन आदर्श मध्य विद्यालय हरदा के केंद्राधीक्षक राज किशोर यादव ने जानकारी दी कि उनके केंद्र पर दोनों पालियों में कुल 380 परीक्षार्थियों में से 377 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है और कदाच...