पूर्णिया, नवम्बर 24 -- हरदा, एक संवाददाता। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद हरदा बाजार से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जारी है। पिछले तीन दिनों से सड़क किनारे दुकान लगाने वाले कई फुटकर दुकानदार स्वयं ही अपने ठेले और अस्थायी दुकानें हटाने में जुटे रहे। दुकानदारों ने कहा कि वे वर्षों से सड़क किनारे दुकान लगाकर किसी तरह परिवार चला रहे थे इसलिए प्रशासन से अनुरोध है कि उन्हें किसी उपयुक्त स्थान पर व्यवस्थित रूप से बसाया जाए। स्थानीय किसानों और व्यापारियों ने बताया कि हरदा बाजार में सड़क किनारे और हाट की जमीन पर लम्बे समय से कई लोगों द्वारा अतिक्रमण कर दुकानें लगा ली गई थीं। इसकी वजह से हरदा-सतकोदरिया मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बनती थी और घंटों वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी। उन्होंने कहा कि बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन की ...