हरदोई, नवम्बर 17 -- टड़ियावां थाने के गांव जिगिनिया खुर्द के किसान श्यामू लाला के खेत में रविवार की दोपहर उसके गन्ने के खेत में खड़ी फसल पर हाइटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड को सूचना को दी गई, लेकिन पौन घंटे के देरी से दमकल टीम के पहुंचने से किसान श्यामू लाल के खेत में खड़ी करीब सात एकड़ की फसल जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा देखते हुए ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार पाल की सूझबूझ बड़ा हादसा टल गया। प्रधान पुत्र सौरभ पाल के अनुसार के किसान श्यामू लाला के खेत में खड़ी गन्ने की फसल में करीब चार लाख का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद किसान श्यामू लाला के घर में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.