साहिबगंज, अगस्त 25 -- कोटालपोखर व आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को महिलाओं ने हरतालिका तीज व्रत के लिए जावा उठाया। सुहागिन महिलाओं ने निकटवर्ती जलाशयों से मिट्टी निकाल उस पर धान के पौधे लगाया एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कर घरों में स्थापित किया गया। तीज व्रत एवं पूजा भादो महिने के तृतीया को मंगलवार आज के दिन किया जाएगा। ज्ञात हो कि हरतालिका व्रत शुरू होने के पुर्व जावा उठाया जाता है। जिसमें मिट्टी में जौ, उड़द, मक्का, धान आदि डाल दिए जाते हैं। जो पूजा के दिन तक अंकुरीत होकर पौधे का रुप लेता है उसे जावा कहा जाता है। जावा को हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव के रूप में निर्जला व्रत रखकर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की जाती है। सुहागीन महिलाएं पति की दीर्घायु और परिवार के सुख शांति के लिए व्रत रखती है। पूजा के दूसरे दिन सुबह जावा को विधि विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.