धनबाद, जून 15 -- धनबाद। गुरुनानकपुरा गुरुद्वारा जोड़ाफाटक में धन श्री गुरु हरगोविंद साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व बड़े ही श्रद्धा से मनाया गया। दो दिवसीय प्रकाश पर्व के पहले दिन विशेष दीवान सजा। मौके पर दिल्ली के रागी जत्था अमनजीत सिंह ने दीवान की शोभा बढ़ाई। वहीं धर्म प्रचारक दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अमरीक सिंह ने संगत को कीर्तन और कथा से निहाल किया। रविवार को भी विशेष आयोजन होगा। श्रद्धालु गुरु का लंगर छकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...