बाराबंकी, जनवरी 29 -- बाराबंकी। किसान उत्पादक संगठन हरख के संचालक वीरेंद्र वर्मा को उनके द्वारा किसानों के उत्थान व आय बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्य करने पर दो दिन पूर्व कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिल्ली में सम्मानित किया गया। उनके जिले में लौटने पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला कार्यालय मोहिनी प्लाजा द्वितीय तल राजकमल रोड पर इंजी. जयदीप सिंह सिद्धू व जिला पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के संचालक वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि सरकार किसानों के लिए बेहतर कार्य कर रही है। श्री सिद्धू ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर किसान व छोटे व्यापारी अपनी आय बढ़ा रहे हैं। इस मौके पर भूपेंद्र शुक्ला, मोनू त्रिवेदी, मयंक गुप्ता, अमरेश शुक्ला, अतुल गुप्ता, मन्नू लाल चौरसिया, मुकेश त्रिवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.