देहरादून, अगस्त 25 -- कहा, हरक अब कांग्रेस के एक नेता हैं, भाजपा के सर्वनाश का लिया है संकल्प भाजपा को हटाने को दूसरे उज्याडू बल्दों और बकरी का भी हरक ने किया स्वागत देहरादून, मुख्य संवाददाता। पूर्व सीएम हरीश रावत अब भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को लेकर नरम हो गए हैं। हरीश रावत ने कहा कि हरक सिंह अब कांग्रेस के नेता हैं और उन्होंने भाजपा के सर्वनाश का संकल्प लिया है। अब बाकि अन्य उज्याडू बल्दों और बकरी का भी स्वागत है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि प्रायश्चित करने का हक सभी को है। हरक सिंह अब कांग्रेसी हैं। उन्होंने भाजपा के धन इकट्ठा करो पापाचार की हंडिया को चौराहे पर फोड़ दिया है। यह शुरुआत है। कहा कि अब देखते हैं कि हरक सिंह और कितने रहस्य सामने लाते हैं? वे भाजपा के राजनीतिक विरोधी हैं और भाजपा को सत्...