हरिद्वार, फरवरी 6 -- देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर हरिद्वार में अनोखा अभियान देखने को मिला। मेरठ के सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश तलवार ने रचनात्मक तरीके से लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक किया। दिनेश हाथों में बैनर लिए उल्टा चलते नजर आए। उन्होंने बताया कि यह प्रतीकात्मक कदम इस बात को दर्शाता है कि अनियंत्रित जनसंख्या देश के विकास की दिशा को पीछे की ओर धकेल रही है। करीब 40 मिनट तक चले इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उनके प्रयास को सराहा। दिनेश ने कहा कि जनसंख्या किसी धर्म या समुदाय का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे देश का साझा प्रश्न है। उन्होंने केंद्र सरकार से दो बच्चों के कानून पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। वे पत्नी के साथ 32 वर्षों से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.