हरिद्वार, फरवरी 14 -- धर्मनगरी में शनिवार को फाल्गुनी कांवड़ यात्रा अपने चरम पर नजर आई। सुबह से देर रात तक हरकी पैड़ी सहित शहर के प्रमुख मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर डाक कांवड़ियों का रेला उमड़ा। पूरा शहर 'बोल बम' के जयघोष से गूंज उठा। महाशिवरात्रि से ठीक पहले हरिद्वार-नजीबाबाद और हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर पैदल और डाक कांवड़िये बड़ी संख्या में उमड़े। ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बड़े डीजे के साथ पहुंचे शिवभक्तों ने इस उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया। पंतद्वीप पार्किंग और चमगादड़ टापू क्षेत्र में दिनभर वाहनों की कतारें नजर आईं। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने मोर्चा संभाला। नमामि गंगे घाट से लेकर कोटद्वार मार्ग तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। दिल्ली-हरियाणा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेने पहुंचे। जबकि, पहले...