हरिद्वार, जनवरी 20 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 25 जनवरी को हरिद्वार में हिंदू सम्मेलन होगा। मां गंगा हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से हरकी पैड़ी स्थित संजय पुल के पास यह आयोजन किया जाएगा, जिसमें संघ पदाधिकारी और साधु-संत शामिल होंगे। आरएसएस की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर देशभर में विभिन्न स्थानों पर हिंदू सम्मेलन कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हरिद्वार के गंगा तट पर यह आयोजन होना है। हाल के दिनों में हरकी पैड़ी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच इसे विशेष महत्व दिया जा रहा है। श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने बताया कि भगवान राम की कृपा से पूरे देश में हिंदू सम्मेलन की शृंखला जारी है। हरकी पैड़ी के निकट होने वाला यह पहला भव्य आयोजन होगा, जिसमें देशभर के सनातनी भाग लेंगे। मां गंगा से प्रार्थना ह...