हरिद्वार, जनवरी 1 -- जिलाधिकारी के आदेश पर नगर निगम हरिद्वार ने प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से गुरुवार को हर की पैड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत घाटों और पुलों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान 20 व्यवसायियों का सामान जब्त किया गया, जबकि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चलानी कार्रवाई भी की गई। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा उक्त स्थलों पर अतिक्रमण पाया गया तो कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभियान के दौरान घाटों और पुलों से अतिक्रमण हटाने के साथ ही व्यापक सफाई अभियान भी चलाया गया, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हर की पैड़ी जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.