हरिद्वार, जनवरी 8 -- हरकी पैड़ी क्षेत्र में नगर निगम ने गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने सुभाष घाट, शिव घाट, मालवीय घाट, नई सोता घाट, गऊघाट और तिरछा पुल क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण करने वाले 25 लोगों का सामान जब्त किया। अफसरों का कहना है कि गंगाघाट पर अवैध कब्जा न केवल श्रद्धालुओं की आवाजाही में बाधा बनता है, बल्कि सुरक्षा, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिहाज से भी अनुचित है। सहायक नगर आयुक्त ने मौके पर चेताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो सामान जब्ती के साथ-साथ चालान की कार्रवाई भी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.