हरिद्वार, दिसम्बर 24 -- बुधवार को हर की पैड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान सुभाष घाट, मालवीय घाट, शिव घाट, सीसीआर रोड, हाथी पुल एवं तिरछा पुल सहित आसपास के प्रमुख क्षेत्रों में संचालित किया गया। कार्रवाई के दौरान घाटों और मार्गों पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटाकर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई गई। मौके पर 30 अस्थाई अतिक्रमण हटाए। जबकि 15 लोगों का सामान जब्त किया। अभियान में प्रशासन, नगर निगम और पुलिस बल की संयुक्त टीम मौजूद रही। नगर निगम की टीम ने अतिक्रमणकारियों को पहले हटने की चेतावनी दी। इसके बाद नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई। सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि नगर निगम द्वारा इस दौरान करीब 30 अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए, जबकि लगभग 15 लोगों का सामान जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान श्रद्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.