मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के हरका मानशाही गांव में बीते रविवार की रात चोरों ने शंभू शाही, विजय शाही और मनोज सिंह के घरों को निशाना बनाया। चोरों ने तीन घरों से नकद सहित करीब चार लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। मामले को लेकर शंभू शाही ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि चोर पीछे से घर में प्रवेश किया था। उसके बाद दो और घरों में चोरी कर ली। उसने बताया कि मनोज सिंह चालक है और पुत्री के विवाह के लिए दो लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये के गहने रखे हुए थे। थानाध्यक्ष कुमार संतोष रजक ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.