मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। हरका मानशाही और पुरैनिया गांव में शनिवार को एक साथ चार शवों के पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर और पिकअप की भीषण टक्कर में बच्ची सहित चार लोगों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुरैनिया निवासी विजय सहनी ने बताया कि पिता चंद्रेश्वर सहनी और चाचा बिन्दा सहनी समस्तीपुर जिले के सेउरा स्थान गए थे। चाचा बिन्दा सहनी ने पोता कालू सहनी के लिए मन्नत मांगी थी। साथ में मां कृष्णा देवी भी गई थी। हालांकि, हादसे में मां बाल-बाल बच गई है। विजय के तीन छोटे भाई अजय सहनी, संजय सहनी और रंजय सहनी का रो-रोकर बुरा हाल है। हरका मानशाही निवासी मनोज सहनी, सनोज सहनी, सुधीर सहनी और गगनदेव सहनी ने बताया कि पिता बंधू सहनी अकेले गए थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.