बागेश्वर, जनवरी 2 -- कर्मी-तोली मोटर मार्ग का नाम अब हयात सिंह गड़िया के नाम होगा। इसके लिए सरकार ने अपनी स्वीकृति दे दी है। इस पहल पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। गड़िया जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में एक थे। कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने बताया कि मार्ग का नाम हयात सिंह गड़िया के नाम की कवायद लंबे समय से चल रही थी। अब सकार ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि हयात सिंह गढ़िया जी का व्यक्तित्व वास्तव में ऐसा था, जो न केवल प्रेरणा देता है, बल्कि जीवन को सही दिशा में ले जाने का मार्ग भी दिखाता है। उत्तराखंड प्रदेश में जनसंघ के संस्थापक सदस्य होने के साथ उन्होंने अपने समर्पण और अथक परिश्रम से संगठन को मजबूत किया। भाजपा की जड़ों को सींचने का कार्य किया, जिसका फल आज हम सब देख रहे हैं। उन्होंने आजीवन अविवाहित रहकर निस्वार्थ भा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.