रांची, जनवरी 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। हुलहुंडू में नए गिरजाघर के निर्माण के लिए भूमि आशीष संस्कार की विधि बुधवार को हुई। मौके पर आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने कहा कि हम सभी विश्वासी ही कलीसिया व गिरजाघर हैं। गिरजाघर हमारे विश्वास का चिह्न मात्र है, जहां हम बिना किसी बाधा के प्रार्थना करने की सुविधा पाते हैं। कहा कि इस वर्ष मार्च से लींवस एकेडमी विद्यालय की शाखा शुभारंभ होगा। नए विद्यालय हुलहुंडू में कमजोर बच्चों पर ध्यान दिया जाएगा। मौके पर हुलहुंडू के पल्ली पुरोहित फादर विंसेंट मिंज, फादर एडविन मिंज, फादर नेल्सन बारला, फादर जॉर्ज टोप्पो, फादर इग्नेशियस केरकेट्टा, सुभाष जैन, लोकेश जैन,फादर आशीष मिंज आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.