रांची, नवम्बर 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रांची में शनिवार के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन होगा। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि रजत पर्व के इस ऐतिहासिक अवसर पर झारखंड की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर हम सभी वीर नायकों और राज्य निर्माण के योगदानकर्ताओं को नमन करते हैं। यह केवल एक वर्षगांठ नहीं, बल्कि संघर्ष, आत्मसम्मान और स्वाभिमान की गौरवशाली यात्रा का उत्सव है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम सभी मिलकर एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और खुशहाल झारखंड के निर्माण का संकल्प लें। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होगा समारोह, राज्यपाल मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.