उरई, जनवरी 31 -- उरई, संवाददाता। विश्वकर्मा समाज ने शहर में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर एसबीएस आइडियल इंटर कालेज में हवन पूजन के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा भगवान विश्वकर्मा श्रृष्टि के रचयिता थे। हम सभी को गर्व होना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राम आसरे विश्वकर्मा ने समाज के लोगों के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा पाठ कर आरती की। बाद में गोष्ठी आयोजित की गई। संचालन महेश चंद्र विश्वकर्मा ने किया और अध्यक्षता राम-लक्ष्मण शर्मा ने की। पूर्व मंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा श्रृष्टि के रचयिता हैं। भगवान विश्वकर्मा का स्थान सभी देवताओं से ऊपर है। हम सभी को गर्व महसूस करते हुए कहना चाहिए कि हम विश्वकर्मा वंशज है। आयोजक महेश चंद्र विश्वकर्मा व रामलाल वि...