अलीगढ़, दिसम्बर 19 -- अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का शुभारंभ किया गया। डीन एकेडमिक प्रो. राजीव शर्मा ने उद्घाटन संबोधन में कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में उच्च शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा को समाज और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सभी का एक ही साझा लक्ष्य विकसित भारत 2047 है। हैदराबाद के मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय के प्रो. अफरोज आलम ने उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय सुधारों और एसडीजी के समन्वय पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रो. रविकांत, प्रो. राजेश उपाध्याय, प्रो. सौरभ कुमार, प्रो. अब्दुल वदूद, प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. आरके शर्मा, प्रो. केपी सिंह, प्र...