हरदोई, दिसम्बर 4 -- हरदोई संवाददाता। सर्दी के मौसम में अपराध नियंत्रण करने के लिए कोतवाली शहर क्षेत्र के चित्रापुरवा गांव में एसपी ने ग्राम पहरी दल के साथ रात्रि चौपाल लगाई। लोगो को उनके कर्तव्यों का पाठ पढ़ाया और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बताई। एसपी अशोक कुमार मीणा, क्षेत्राधिकारी नगर अंकित कुमार मिश्रा, शहर कोतवाल संजय त्यागी अपनी टीम के साथ बुधवार की रात कोतवाली क्षेत्र के चित्रा पुरवा गांव पहुंचे। जहां पर गठित सुरक्षा समिति के ग्राम पहरी दल के सदस्यों के साथ रात्रि चौपाल लगाई। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से गांव में सीसीटीवी व प्रकाश के बारे में जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...