देहरादून, सितम्बर 8 -- चुनौती और चिंताओं के बीच आज हिमालय दिवस मनाया जा रहा है। हिमालय बचाने की भी हम सभी की भी जिम्मेदारी है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भी हिमालय दिवस पर अपने संदेश में इन चुनौतियों और चिंताओं को जाहिर किया है। साथ ही समाधान की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में भी स्पष्ट संदेश दिया है। आइए हिमालय दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि हिमालय को बचाने के लिए ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे हिमालय को नुकसान पहुंचे। हिमालय की सुदंरता और जैव विविधता संरक्षित करना हमारा दायित्व: मुख्यमंत्री देहरादून, मुख्य संवाददाता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय के संरक्षण के लिये सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताते हुए कहा कि हिमालय हमारी पहचान, संस्कृति और जीवन रेखा है। हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है।...