कानपुर, सितम्बर 12 -- सोशल मीडिया पर कानपुर के किदवई नगर से भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महेश त्रिवेदी ने कमीशनखोरी को लेकर जो बातें कहीं उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। हालांकि वीडियो कब का है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। विधायक एक कार्यक्रम में भाजा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने ही विधायक निधि से 10 प्रतिशत कमीशन मिलने की बात स्वीकारी। उन्होंने कहा, हमे तो ईमानदारी से विधायक निधि से 10 प्रतिशत कमीशन मिल रहा है, लेकिन कार्यकर्ताओं को कोई लाभ नहीं मिलता। आप लोगों को क्या फायदा हो रहा है? विधायक इस बात पर कार्यकर्ता ताली बजाने लगते हैं। विधायक बोले, अगर आप लोगों को कुछ नहीं मिल रहा, तो कम से कम पुण्य कमाकर ऊपर चले जाएं, इसमें क्या हर्ज है। विधायक महेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.