नई दिल्ली, फरवरी 12 -- राजधानी दिल्ली के जनकपुरी हादसे की पूरे देश में चर्चा हो रही है, जहां सीवर लाइन के लिए खोदे गए एक खुले गड्ढे में गिरकर 25 साल के एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस घटना पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक ऐसा बयान दिया है, जो आमतौर पर नेताओं से सुनने को नहीं मिलता। उन्होंने कहा है कि हम कोई बहाने नहीं बनाएंगे, हम इस हादसे की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं।'पुरानी सरकार की तरह बहाने नहीं बनाएंगे' मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। यह गड्ढा दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने खोदा था। उन्होंने कहा, 'हर किसी ने देखा है कि हमारी सरकार पिछली सरकार की तरह दोष दूसरों पर नहीं मढ़ती। हम पूरी जिम्मेदारी लेते हैं और विभाग के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। जो भी दोषी पाया जाएगा,...