नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- विवेक शुक्ला,वरिष्ठ पत्रकार महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान साल्ट लेक स्टेडियम में भारी अराजकता के बाद मन में अजीब तरह का भय था कि कहीं कोलकाता वाली स्थिति बाकी जगहों पर भी न हो जाए। मगर मेसी के हैदराबाद, मुंबई और राजधानी दिल्ली के सब कार्यक्रम सही तरीके से संपन्न हो गए। इससे देश के करोड़ों खेल प्रेमियों ने निस्संदेह राहत की सांस ली होगी। मेसी जैसे खिलाड़ी दशकों के बाद देखने को मिलते हैं। वह पेले और माराडोना के मेयार के खिलाड़ी हैं। उनके कार्यक्रम में घोर अराजकता फैलना शर्मनाक है। इससे पहले जून 2025 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल जीत के जश्न में भगदड़ जैसी स्थिति में कई लोगों की मौत हो गई थी। ये घटनाएं भारत में बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी...