पटना, मई 12 -- हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 14 मई को मुजफ्फरपुर में होगी। इसमें बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को अधिक मजबूत और धारदार बनाने पर चर्चा होगी। हम (से) के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि 30 जिलों में पंचायत स्तर तक कमेटी बनकर तैयार है। बैठक में अगले 20 दिनों के अंदर बूथ स्तर तक कमेटी के विस्तार पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के सक्रिय सदस्यों को ही पंचायत अध्यक्ष बनाया गया है। एनडीए के सभी जिलों में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में भी हमारी पार्टी का अहम योगदान रहा। उन्होंने बताया कि एनडीए के आगामी प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भी हमारी पार्टी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.