पलामू, जुलाई 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हम पार्टी की पलामू इकाई ने जिले के रामगढ़ प्रखंड के करमा गांव में सांगठनिक बैठक किया। बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। आदिम जनजाति लोगों के बीच पार्टी पदाधिकारियों ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सिद्धांत और उद्देश्यों को बताया। नए सदस्य भी जोड़े गए। पदाधिकारियों ने पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया। जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर भारत के आम जनमानस की पार्टी है और जनता के आशीर्वाद से सड़क से लेकर संसद तक पार्टी का अस्तित्व कायम हो गया है। स्थापना के 10 वर्षों के अल्प समय में हम पार्टी सेक्युलर भारत की प्रमुख पार्टियों में शुमार हो गई है। जिले में सड़क,पानी , बिजली ,सहित बुनियादी सुविधाओं की बहाली के लिए पार्टी शुरुआती दौर से संघर्ष कर रही है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.