नई दिल्ली, फरवरी 11 -- घूसखोर पंडत मूवी के टाइटल पर बवाल के बाद मेकर्स इसे बदलने की घोषणा कर चुके हैं। अब नया टाइटल क्या होगा इसका अनाउंसमेंट बाकी है। इस बीच मनोज बाजपेयी ने इस मुद्दे पर बात की है। उनका कहना है कि देश बहुत जज्बाती राष्ट्र बन चुका है, जो छोटी-छोटी बात को पर्सनली ले लेता है। बता दें कि नीरज पांडे के डायरेक्शन में बन रही इस नेटफ्लिक्स मूवी के खिलाफ कई जगह प्रदर्शन हुआ और मामला दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंचा। अब मनोज ने इस बवाल पर क्या कहा, पढ़ें।पर्सनल हो जाते हैं लोग मनोज बाजपेयी डेक्कन क्रोनिकल से बात कर रहे थे। घोसखोर पंडत के टाइटल पर मच रहे बवाल पर उन्होंने कहा, 'हम बहुत संवेदनशील राष्ट्र बन चुके हैं। हम हमेशा उस कगार पर रहते हैं जहां आपा खोने को तैयार रहते हैं,पलक झपकते ही पर्सनल हो जाते हैं और गालियां देने लगते हैं।' इसके ...