नई दिल्ली, जनवरी 14 -- शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में सात विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। न्यूजीलैंड ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 285 रनों का लक्ष्य 15 गेंद बाकी रहते हासिल किया। प्लेयर ऑफ द मैच डेरिल मिचेल (117 गेंदों में नाबाद 131) ने न्यूजीलैंड की जीत की नैया पार लगाई। उन्होंने मिडिल ओवर्स में विल यंग (98 गेंदों में 87) के साथ बखूबी मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 162 रनों की दमदार साझेदारी की। शुभमन ने राजकोट वनडे में मिडिल ओवर्स में विकेट नहीं चटकाने को भारत की सबसे बड़ी गलती करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर 15-20 रन अधिक होते, तब भी टीम दूसरा वनडे हार जाती। तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।'पांच फील्डर होने के बावजूद विकेट नहीं मिला' शुभमन ने कहा, ''हम मिडिल...