उन्नाव, दिसम्बर 21 -- उन्नाव। पावर कारपोरेशन की नई बिजली बिल राहत योजना अपने नियमों की जटिलताओं के कारण उपभोक्ताओं के लिए उलझन बन गई है। योजना के अनुसार केवल वही उपभोक्ता लाभ ले सकते हैं, जिन्होंने अभी तक एक बार भी बिल जमा नहीं किया है या जिन्होंने एक अप्रैल 2025 के बाद बिल का भुगतान नहीं किया है। इस वजह से पंजीकरण कम हुए हैं और पंजीकरण कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग नियमों की जानकारी के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई समुचित जवाब नहीं मिल पा रहा है। विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह योजना 1 दिसंबर से शुरू की थी। योजना का पहला चरण 31 दिसंबर तक चलेगा। इसमें दो किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ता और एक किलोवाट तक के वाणिज्यिक उपभोक्ता शामिल किए गए हैं। प्रथम चरण में उपभोक्ताओं को ब्याजदर पर 100 प्रतिश...