पटना, दिसम्बर 24 -- हम के दर्जनों नेताओं ने बुधवार को रालोमो की सदस्यता ग्रहण की। रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने राजेन्द्र यादव, बच्चू पासवान उर्फ संतोष, सुधीर कुमार, शिव कुमार राम, संतोष राम समेत अन्य लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। मौके पर रालोमो सुप्रीमो ने कहा कि राजेंद्र यादव समेत अन्य नेताओं के पार्टी में आने से पूर्वी बिहार खासकर पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया जिलों में पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी। प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने कहा कि मिलन समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्रवंशी और संचालन रियाजउद्दीन बख्खो ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.