शिमला, अप्रैल 6 -- एचपीपीसीएल में चीफ इंजीनियर के पद पर रहे विमल नेगी की मौत कैसे हुई,यह अब भी रहस्य है। उनकी मौत नैचुरल थी या इसके पीछे कोई साजिश है,यह अब तक पता नहीं लग पाया है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि वह इस केस के लिए किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार है। सीएम ने भाजपा पर विमल नेगी की मौत से जुड़े मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा,"अगर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)नादौन में छापेमारी कर सकता है,तो सीबीआई को जांच करने से कौन रोक रहा है ?" राज्य सरकार एक निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए प्रतिबद्ध है। इस बात पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इस मामले को अत्यंत संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ देख रही है। हिमाचल के सीएम ने कहा कि विमल ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.