औरंगाबाद, मई 21 -- हसपुरा, संवाद सूत्र। देवकुंड में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए जमीन का स्वीकृति मिलने पर हम पार्टी के नेताओं ने हर्ष जताया है। हसपुरा प्रखंड के हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी के किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष कवींद्र कुमार निराला, उपाध्यक्ष विवेक कुमार उर्फ छोटू, प्रवक्ता मृतुंजय कुमार, पंचायत अध्यक्ष जशवंत कुमार, प्रकाश कुमार, सतीश कुमार, पिंटू यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीलम देवी ने खुशी जताते हुए सीएम नीतीश कुमार और रालोमो राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...