भभुआ, अक्टूबर 6 -- (नुक्कड़ पर चुनाव) प्रदीप पांडेय चांद। चांद चौक की नेताजी की चाय दुकान। सुबह के सात बज रहे हैं। विभिन्न पार्टी के नेता और किसान बैठे हैं। कुछ चाय पी रहे हैं। कुछ लोग चाय का ऑर्डर दिए हैं। किसे टिकट मिलेगा और कौन जीतेगा की संभावना पर नेताजी चर्चा कर रहे हैं। चाय विक्रेता नेता ने कहा कि इस बार उनकी पार्टी की जीत तय है। इसपर मुन्नू प्रसाद सिंह ने कहा कि कतनो झंडा ढो लीजिए, जीत त पहले से तय है। उनकी बातों का समर्थन चिंतामणि राम ने किया और कहा कि भाई काम अतना भइल बा कि केहु काहे हराई। कपड़ा दुकानदार विनोद सिंह थोड़ा मायूश दिखे। लेकिन, जोर देकर बोले कि ई सरकार बड़का-बड़का काम करवले ह। अब तोही बताव कि एकरो से बड़का काम होई का। इसी दुकान पर चाय पी रहे सलौंजा के राधेश्याम सिंह बोल पड़े हम किसान आफत में पड़े और आप लोग चुनाव की चर्चा और न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.