अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ। हमज़ाह क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड राठगांव में अंडर 14 के मैच अल्तमश क्रिकेट क्लब और हम्जाह क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया, जिसमें हम्जाह की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर अल्तमश क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 130 रन बनाए, जिसमें अल्तमश ने 35 रन, फहद सलीम ने 28 रन, आयान खलीक ने 27 रन और अम्मार नवाज ने 20 बनाए। हमजाह क्रिकेट अकादमी की ओर से आतिफ असलम ने 3 विकेट, जीशान और हम्माद नवाज ने 2-2 विकेट और नासिर अली, जतिन ने 1-1 विकेट लिए। हमजाह क्रिकेट अकादमी ने 3 विकेट खोकर 19 ओवर में 131 रन बनाए। जिसमें आतिफ असलम ने 37 रन, अम्मर नवाज ने 29 रन, जतिन और रईस ठाकुर ने 20-20 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच आतिफ असलम को घोषित किया गया। इस अवसर पर फैजान, हुमेंरा, अंशुल, हम्ज़ा आदि उपस्थित रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.