सिद्धार्थ, फरवरी 12 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज भाजपा कार्यालय पर बुधवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही उन्हें नमन किया गया। इसके बाद वक्ताओं ने उनके विचारों को साझा किया। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय समाज की जड़ों को मजबूत करने, देश के गरीब और वंचित लोगों के उत्थान के लिए आजीवन काम किया। उनके विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल ने जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन को आकार दिया। एकात्म मानववाद की विचारधारा देने वाले पंडित दीनदयाल स्वदेशी के प्रबल समर्थक थे और उनका मानना था कि आर्थिक विकास का मुख्य लक्ष्य आम आदमी का कल्याण होना चाहिए। इस दौरान चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, अमरेंद्र त्र...