मुंबई, जून 4 -- शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के लीडर संजय राउत का कहना है कि सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए। उन्होंने पहलगाम में जो आतंकवादी हमला हुआ है, वह कैसे हुआ और उसमें क्या चूक रही। देश की जनता इसके बारे में जानना चाहती है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा होना भी जरूरी है। संजय राउत ने कहा, 'हम सिर्फ पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा करना चाहते हैं। हमें इस पर बात नहीं करनी कि सरकार ने क्या ऐक्शन लिया। यदि देश के 16 राजनीतिक दलों की मांग है कि विशेष सत्र बुलाया जाए तो फिर चर्चा होनी चाहिए।' उन्होंने कहा कि हम जल्दी ही इस मांग को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति को भी पत्र लिखेंगे। लोकतंत्र में सरकार को जनता को विश्वास में लेकर काम करना चाहिए। पब्लिक को बताना चाहिए कि वह क्या कर रही है और क्या हुआ है। लेकिन दुनिया के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.