लातेहार, अप्रैल 17 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। पुण्य बृहस्पतिवार को महुआडांड़ माता पल्ली में विशेष विनीत पूजा कराई गई। जहां मुख्य रूप से विशप थियोडोर मस्कारेन्हास ,पल्ली पुरोहित फादर सुरेश किंडो सहित अन्य फादर मौजूद थे। सबसे पहले उक्त सभी फादर के द्वारा येसु मसीह द्वारा दिए गये मार्गदर्शन और उनको याद करते हुए महुआडांड़ पल्ली से चुने हुए बारह व्यक्तियों के पैर धोकर उनके अनुसार फादर भी पैर धोकर अंगवस्त्र दिये। मौके पर विशप थियोडोर ने कहा कि ईश्वर से सबसे पहले प्रेम करो और अपने आसपास लोगों को प्रेम करो। यही आज के लिए विशेष विनीत है। उन्होंने बताया कि नया व्यवस्थान में प्रभु येशु ख्रीस्त अपने दुखभोग,मृत्यु और पुनरुत्थान के पहले अपने शिष्यों से अंतिम विदाई लेते हैं । कहा कि पुन्य बृहस्पतिवार को हम प्रभु येशु के इन्हीं तीन चीजों की याद करते हैं। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.