पटना, नवम्बर 28 -- लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि हमें अपने संकल्प पत्र को जमीन पर उतारना है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और सभी नेताओं को बिहार विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई दी और कहा कि सभी मिलकर संगठन को मजबूत करें। शुक्रवार को लोजपा-रामविलास के 25वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर स्थानीय बापू सभागार में आयोजित समारोह को उन्होंने ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने अचानक तबीयत खराब हो जाने से समारोह में उपस्थित नहीं हो पाने के लिए सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से खेद जताया। मौके पर उन्होंने अपने पिता स्व. रामविलास पासवान को याद किया और बिहार में एनडीए की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने राज्य में 19 सीटों...