फतेहपुर, मार्च 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे पर मंगलवार की देर रात एक अधेड़ शख्स का कुचला हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई। देर रात उक्त शख्स हाईवे पर फर्राटा भरने वाले किसी वाहन की चपेट में आकर मारा गया। शरीर के चीथड़े हो गए हैं। पुलिस ने हाईवे में बिखरे पड़े मांस के लोथड़ों को समेटकर मोर्चरी पहुंचा दिया है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही हैं। थाना सुमेरपुर के अंतर्गत कुंडौरा-नरायनपुर गांव के बीच देर रात एक अधेड़ शख्स की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो अधेड़ का शव के टुकड़े हाईवे में चारों तरफ फैले हुए थे। पेट से लेकर पैर तक का हिस्सा बुरी तरह से पिस गया था। पुलिस ने मौके पर फैले पड़े मांस के लोथड़ों को समेटकर रात में ही मोर्चरी पहुंचा दिया। संभावना जताई जा रही है कि इस शख्स के ऊपर से कई वाहन निकल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.