हमीरपुर, दिसम्बर 24 -- हमीरपुर। थाना सुमेरपुर के बिरखेरा गांव में देर रात शॉर्ट सर्किट से कच्चे रिहायशी मकान में आग लग गई। परिजनों ने किसी तरह घर से भागकर अपनी जान बचाई। आग की चपेट में आकर चार मवेशियों की मौत हो गई। गृहस्थी का सामान भी जल गया। गांव निवासी बालेंद्र पाल के मकान में मंगलवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उस वक्त बालेंद्र के परिजन गहरी नींद में सो रहे थे। मवेशियों के रम्भाने पर उनकी आंख खुल गई। परिजनों ने किसी तरह घर से निकलकर अपनी जान बचाई और आग से घिरे मवेशियों को बचाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड को सूचना देने पर देर रात 12 बजे दमकल दस्ते की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीण भी दस्ते के साथ जुटे रहे। आग से बालेंद्र की चार बकरियों की जलकर मौत हो गई। जबकि एक गाय और भैंस बुरी तरह से झुलस गई हैं
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.