हमीरपुर, फरवरी 6 -- भरुआ सुमेरपुर(हमीरपुर), संवाददाता। लव जेहाद के मामले में पुलिस ने गुरुवार को 25 हजार के इनामी चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। आरोपी कस्बे से बाहर जाते समय नवीन गल्ला मंडी के पास से दबोचा गया। पुलिस टीमें कई दिनों से इसकी तलाश में जुटी थीं। आरोपी ने कोर्ट में अग्रिम जमानत का प्रार्थना पत्र भी दे रखा है, जिस पर सुनवाई होनी थी। कस्बे में गत माह 15 जनवरी को हुए लव जिहाद, दुष्कर्म एवं धर्मांतरण के दबाव की घटना के चौथे आरोपी फहीमउद्दीन उर्फ लाला खान को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। कस्बे से बाहर जाते समय लाला को नवीन गल्ला मंडी के समीप से पकड़ लिया गया। इसके अलावा पुलिस तीन आरोपियों को पूर्व में ह...