हमीरपुर, अगस्त 1 -- हमीरपुर। खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना-बेतवा नदियों के पानी ने शहरी क्षेत्रों में तबाही मचानी शुरू कर दी है। बेतवा नदी की बाढ़ की चपेट में आकर गांधी नगर मोहल्ले में दो खंड का मकान जमींदोज हो गया। हालांकि बाढ़ को देखते हुए इस मकान में रहने वाले पहले ही सुरक्षित ठिकानों को चले गए थे। नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले आधा दर्जन के आसपास डेरों को गुरुवार की देर रात खाली करा लिया गया था। यहां के बाशिंदों को पीजी कॉलेज कुछेछा में बसाया गया है। शुक्रवार सुबह यमुना नदी खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर 106.620 मीटर और बेतवा दो मीटर ऊपर 106.180 मीटर पर बह रही है। इन दोनों नदियों की बाढ़ ने शहरी क्षेत्र में भी व्यापक रूप से तबाही मचानी शुरू कर दी है। सवेरे गांधी नगर मोहल्ला निवासी वीरेंद्र यादव का दो खंड का मकान बेतवा नदी की बाढ़ की च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.