हमीरपुर, फरवरी 8 -- सरीला(हमीरपुर), संवाददाता। राठ-उरई मार्ग पर रविवार दोपहर एक बाइक को बचाने में चिकासी पुलिस की जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जरिया थानाक्षेत्र के चुरहा मोड़ के पास हुए इस हादसे में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकासी थाना पुलिस का स्टाफ राठ कस्बे में पोस्टमार्टम कराकर जीप से वापस थाने आ रहा था। चुरहा मोड़ के पास अचानक सामने से बाइक आ जाने पर चालक ने ब्रेक लगा दिए। इससे जीप पहले दाहिनी ओर झुकी और फिर पलटते हुए सड़क के बाईं ओर जा गिरी। जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चिकासी थाने में तैनात 55 वर्षीय होमगार्ड ब्रजेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 वर्षीय सब इंस्पेक्टर मोहित देव गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर जरिय...