हमीरपुर, फरवरी 10 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला उद्योग कार्यालय में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से अवैध वसूली के मामले में सहायक आयुक्त/प्रभारी उपायुक्त उद्योग रवि वर्मा और सहायक प्रबंधक संतोष राव के निलंबन की खबर पर विभाग में हड़कंप की स्थिति है। जिलाधिकारी की जांच में सामने आया कि विभागीय कर्मचारी और दलालों के माध्यम से लाभार्थियों से लेनदेन होता था। लाभार्थियों को टूल किट तभी दी जाती थी जब वह आधी धनराशि देने के लिए हामी भर देता था। जिला उद्योग केंद्र में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के नाम पर लाभार्थियों को ऋण और सब्सिडी दिलाने के नाम पर उगाही की जा रही थी। लाभार्थियों ने इसकी शिकायत डीएम घनश्याम मीणा से की तो उन्होंने सीडीओ और एडीएम की संयुक्त टीम बनाकर जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट में रवि वर्मा और संतोष राव दोषी मिले। शासन को रिपोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.