हमीरपुर, मार्च 12 -- हमीरपुर। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस गश्त के साथ-साथ वाहनों की चेकिंग का अभियान तेज हो गया है। मंगलवार को जनपद की पुलिस ने अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 146 वाहनों का ई-चालान किया। एसपी डॉ.दीक्षा शर्मा ने बताया कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से समस्त थाना पुलिस बल द्वारा व्यापक स्तर पर पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, मुख्य मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत की। पुलिस ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें यह भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क और तत्पर है। इस दौरान जनता को यातायात नियमों के पालन के प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.