हमीरपुर, जनवरी 21 -- हमीरपुर, संवाददाता। सागर हाईवे पर भीषण जाम ने मंगलवार को जन्म लेने से पहले ही एक और मासूम की सांसें छीन लीं। कानपुर-सागर हाईवे पर 26 घंटे लगे भीषण जाम में लगभग 20 किलोमीटर तक वाहनों के पहिए थमे रहे। सोमवार रात इस भीषण जाम में पांच घंटे तक एक एंबुलेंस फंसी रही। समय पर इलाज की आस लगाए गर्भवती मां एंबुलेंस में ही तड़पती रही और गर्भ में पल रहे नवजात ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। बता दें कि इससे पहले भी कानपुर-सागर हाईवे पर जाम चार लोगों की जान ले चुका है। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर यातायात मंगलवार दोपहर के बाद सामान्य हो सका। कानपुर-सागर हाईवे पर पिछले दो दिनों से ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी है। सोमवार सुबह बेतवा नदी के पुल पर डंपर की खराबी से जाम लग गया। करीब दो घंटे तक यहां वाहनों के चक्के जाम रहे। कोतवाली पुल...