हमीरपुर, मार्च 4 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिजनौड़ा में मामूली बात पर एक दबंग ने अपने चचेरे भाई पर अपने पिता की बंदूक से फायर झोंक दिया। हालांकि इस घटना में पीड़ित बाल-बाल बच गया। मामले की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बंदूक जब्त कर ली है। कोतवाली क्षेत्र मौदहा के ग्राम सिजनौड़ा निवासी दिनेश कुमार द्विवेदी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार की सुबह वह अपने घर के बाहर हैंडपंप में नहा रहा था, तभी उसका चचेरा भाई बृजेंद्र द्विवेदी उर्फ बउआ ट्रैक्टर ट्रॉली में मौरंग लादकर वहां पर आया और मौरंग खाली करने लगा। तभी दिनेश ने बृजेंद्र से भैंस का खूटा न टूटने पाए, इतनी बात कह दी। इसी से आक्रोशित बृजेंद्र ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अपने घर में रखी पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से फायर झोंक दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.