हमीरपुर, फरवरी 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौसम में अचानक आई तब्दीली ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। तड़के घने बादलों के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम को देखते हुए परिषदीय स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया। बारिश से कुछ फसलों को फायदा और कुछ को नुकसान की संभावना है। मौसम के इस बदलाव से सर्दी में भी इजाफा हो गया है। मौसम विभाग ने भी बारिश का अलर्ट जारी किया था। सुबह होते-होते जनपद मुख्यालय सहित कई हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई। काले घने बादलों के साथ शुरू हुई बारिश फिलहाल रुकने का नाम नहीं ले रही है। बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। सवेरे घरों से निकलने वाले लोग जहां के तहां थम गए। स्टेडियम, यमुना पाथवे पर सन्नाटा पसरा रहा। बारिश से कुछ फसलों को फायदा हुआ है, लेकिन ऐसी फसलें जिनमें फूल आ गया था, उन्हें बड़ा...